लोकपाल बिल से पहले महंगाई पर बहस जारी, देखिए लाइव अपडेट

Before Lokpal bill Debate over inflation continue on its 2nd day in Parliament
नई दिल्‍ली। लोकसभा और राज्‍यसभा के मॉनसून सत्र देश के प्रत्‍येक व्‍यक्ति से जुड़ा हुआ है। भ्रष्‍टाचार से निपटने के लिए लाये जाने वाले लोकपाल विधेयक से पहले यहां महंगाई पर चर्चा हो रही है। सत्र में विपक्षी दल महंगाई को नियंत्रित करने के सुझाव दे रही है, वहीं सत्‍तारूढ़ दल संप्रग अपना बचाव करने में जुटी हुई है। महंगाई पर चर्चा लगातार दूसरे दिन भी जारी है। इस चर्चा के बाद महंगाई पर कानून 184 के तहत वोटिंग होगी और फिर मानसून सत्र का सबसे बड़ा बिल पेश होगा जो है लोकपाल बिल।

हम आप तक पहुंचा रहे हैं संसद की ताजा खबर।

3:30 बजे। लोकपाल बिल पर बीजेपी ने वाकआउट किया।

2:25 बजे। प्रधानमंत्री लोकपाल के दायरे में हों: सुषमा स्‍वराज।

2:20 बजे। लंच के बाद लोकसभा की कार्रवाई शुरू।

1:18 बजे। लोकसभा लंच तक के लिए यानिकि 2:30 बजे तक के लिए स्‍थगित।

1:15 बजे। लोकपाल बिल लोकसभा में पेश हुआ। स्‍टेडिंग कमेटी को भेजा गया लोकपाल बिल।

12: 56 बजे। मोबाइल टावरों को डीजल पर सब्सिडी क्‍यों: शरद यादव

12:55 बजे। वित्‍त मंत्री ने महंगाई को नियंत्रित करने का भरोसा नहीं दिया: बीजेपी

12:50 बजे। बीएसपी ने सदन से वाकआउट किया।

12:45 बजे। लोग भूखे मर रहे हैं, मैं नहीं मानता: प्रणव मुखर्जी

12:40 बजे। लोकपाल पर संसद ही फैसला करेगी: सरकार

12:28 बजे। 15% डीजल कारों में, 12% खेती में, 6% रेलवे में और 8% बिजली उत्‍पादन में इस्‍तेमाल होता है: प्रणव मुखर्जी

12: 26 बजे। डीजल की कारों पर अतिरिक्‍त टैक्‍स लगाने पर विचार: प्रणव मुखर्जी।

12:25 बजे। तेल कंपनियों को हुआ 1.22 लाख करोड़ का नुकसान, तेल की कीमतें बढ़ाना मजबूरी थी: प्रणव मुखर्जी।

12:20 बजे। विकास और महंगाई में कोई विरोधाभास नहीं: प्रणव मुखर्जी।

12:10 बजे। महंगाई पर बहस के बाद सरकार का जवाब, वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा महंगाई पर मतभेद भुलाने की जरूरत।

12:00 बजे। आतंकी हमलों पर जवाब देंगे गृहमंत्री पी चिदंबरम।

11:50 बजे। महंगाई पर जवाब देंगे वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी।

12:00 बजे। लोकसभा में महंगाई पर बहस खत्‍म, 26 सांसदों ने लिया था बहस में हिस्‍सा|

11: 45 बजे। औद्योगीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण जरूरी, इसी सत्र में पेश होगा संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल: जयराम रमेश।

11:30 बजे। मानसून सत्र का प्रश्‍नकाल शुरू।

11:15 बजे। राज्‍य सभा में बोले वित्‍त मंत्री ब्रह्मपुत्र नदी का पानी नहीं इकट्ठा कर रहा है चीन: एसएम कृष्‍णा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+