अमर सिंह और मनमोहन का नारको करवाओ : सुहैल हिंदुस्तानी

नई दिल्ली। 'वोट के बदले नोट' मामले में गिरफ्तार हुए दलाल सुहैल हिंदुस्तानी ने कई सनसनीखेज बयान दिये हैं। उसने कई ऐसे लोगों के नाम लिये हैं जो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के काफी करीबी हैं। बुधवार को पुलिस ने सुहैल हिंदुस्तानी से काफी पूछ-ताछ की है, उसने कहा कि ये पूरा नाटक सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह ने रचा था।

सांसदो को देने के लिए पैसे अमर सिंह के ही घर से आये थे। हिंदुस्तानी ने कहा कि एक सांसद को तेड़ने के लिए मुझे करीब 5 से 10 करोड़ रूपये कमीशन देने का लालच दिया गया था। हिंदुस्तानी ने कहा है कि अमर सिंह ने उससे कहा था कि वो अहमद पटेल के साथ मिलकर पीएम मनमोहन सिंह के कहने पर सासंदों को पैसे भिजवा रहे हैं।

लेकिन आप लोगों को मेरी बात पर भरोसा नहीं हो रहा होगा इसलिए आप मेरा, अमर सिंह का और बस चले तो पीएम मनमोहन सिहं का नारको टेस्ट करवा लीजिये, दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

गिरफ्तार होने से पहले सुहैल ने मीडिया से बातचीत की थी और कहा था कि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है इसलिए मैं कोई झूठ नहीं बोल रहा हूं। सुहैल ने सारा किया धरा अमर सिंह पर मढ़ते हुए कहा कि उन्होंने हर जगह अहमद पटेल के नाम का इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि अहमद पटेल, सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं, वो राजनीतिक सचिव के पद पर हैं। गौरतलब है कि 22 जूलाई 2008 को विश्वासमत हासिल करने से कुछ देर पहले बीजेपी सांसदो ने नोट की गड्डियां दिखा कर कांग्रेस पर वोट के लिए सांसदों को खरीदने का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले पर पुलिस के ढ़ीले रवैये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हुआ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्टिव होते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अमर सिंह का नाम सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+