मुंडे ने सुषमा से की मु्लाकात,भाजपा में ही रहेगें
नई दिल्ली। अभी-अभी खबर आ रही है कि गोपीनाथ मुंडे ने सुषमा स्वराज से मुलाकात कर ली है और कहा है कि वो भाजपा में ही रहेगें। खैर अभी इन बात की अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
आपको बता दें कि बहुत दिनों से भाजपा नेताओं से नाराज चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुडे पर लगता है उनकी ही जुगत भारी पड़ गई है। खबर आ रही थी कि मुंडे से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण गुप्त रूप से मिले थे। वो अपनी प्राईवेट गाड़ी से गोपीनाथ से मिलने उनके घर गये थे। खबर ये भी थी कि कांग्रेस ने उनके सामने कुछ शर्ते रख दी है और कहा है कि उन्हें अपने सारे पदों से इस्तीफा देकर पार्टी में आना होगा।
अगर इन बातों में सच्चाई है तो ये बातें मुंडे पर भारी पड़ सकती है क्योंकि मुंडे की पार्टी छोड़ने की धमकी को भाजपा ने गंभीरता से नहीं लिया और उनको कल की बैठक में शामिल नहीं किया, हालांकि उनकी बेटी पंकजा मीटिंग में शामिल थी। फिलहाल मुंडे दिल्ली पहुंच चुके हैं और उम्मीद है कि दिन के तीन बजे तक वो पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज से मुलाकात कर लें।
हालांकि विपक्ष नेता सुषमा स्वराज ने मध्य का रास्ता निकाल कर मामले को सुलझाने की कोशिश की है। सुषमा ने कहा है कि अगर मुंडे को गडकरी के किसी फैसले पर आपत्ति है तो उन्हें कोई दूसरा डिपार्टेमेंट सौंप देना चाहिए। खैर मुंडे पार्टी में रहते हैं या कांग्रेस से हाथ मिलाते हैं उसकी तस्वीर थोड़ी देर में साफ हो जायेगी।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में गोपीनाथ मुंडे एक बड़ा नाम है और वो नितिन गडकरी से काफी वरिष्ठ हैं। गोपीनामथ मुंडे का आरोप है कि पार्टी उनकी उपेक्षा करती है और गडकरी उनकी नहीं सुनते है। जो आप्रासंगिक है। गौरतलब है कि दिंवगंत नेता प्रमोद महाजन के बाद मुंडे ने ही महाराष्ट्र में बीजेपी को स्थिरता दी थी अगर मुंडे पार्टी छोड़ते है तो ये बीजेपी के लिए खतरा बन सकता है।
;












Click it and Unblock the Notifications