गडकरी से नाराज गोपीनाथ मुंडे, मिलायेगें पंजे से हाथ!

No conflict between Gopinath munde and Nitin Gadkari : BJP
मुंबई । महाराष्ट्र की भाजपा पार्टी में इस समय भूचाल आया हुआ है, वजह है गोपीनाथ मुंडे । जिनके बारे में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि वो कांग्रेस में शामिल हो जाये क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने कांग्रेस के कुछ खास नेताओं से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि मुंडे को शिकायत है कि उनकी पार्टी में अनदेखी की जाती है और ये सब कुछ गडकरी के इशारे पर हो रहा है।

इसलिए आज मुंबई में भाजपा की एक अहम बैठक होने जा रही है। जिसमें देश के काफी नेता गणों के शामिल होने की उम्मीद है। आपको बता दें महाराष्ट्र बीजेपी में गोपीनाथ मुंडे एक बड़ा नाम है। दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के बाद मुंडे ने ही उनकी जगह ली थी। उनकी क्षेत्रीय इलाकों पर अच्छी पकड़ है इसलिए मुंडे को खोना बीजेपी नहीं चाहेगी।

लेकिन पिछले काफी समय से गोपीनाथ मुंडे को पार्टी के कुछ लोगों से काफी नाराजगी है जिसमें गडकरी भी शामिल है, उन्हें लगता है कि पार्टी उनकी उपेक्षा कर रही है। इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने की धमकी दी है। मुंड़े के बारे में कहा जा रहा है कि वो कांग्रेस इस शर्त पर ज्वाइन करेगें कि उन्हें राज्य के विपक्ष की कमान सौंपी जाये, ताकि वो आगामी चुनाव में वो चुनाव लड़कर महाराष्ट्र के सीएम की कमान संभाल सकें। खैर बीजेपी कह रही है कि उनकी पार्टी में कोई बिखराव नहीं होगा वो मुंडो को मना लेगें। वो कहीं नहीं जायेगें।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+