कांग्रेस ने गडकरी को 'जोकर' और रामदेव को 'भोगी' कहा

रायपुर। इस समय कांग्रेस और भाजपा के बीच में चूहा-बिल्ली की लड़ाई शुरू हो गई है। गाली-गलौच का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कल नितिन गडकरी ने कांग्रेस को लादेन की औलाद और यूपीए को मु्न्नी से ज्यादा बदनाम बताया था तो आज कांग्रेस ने भी भाजपा पर प्रहार किया है। कांग्रेस महासचिव वी के हरिप्रसाद ने भाजपा अध्यक्ष नीतिन गडकरी को नालायक, सर्कस का जोकर और भाजपा को भूत-प्रेत की पार्टी बताया।

भाजपा भूत-प्रेत की पार्टी है

हरिप्रसाद जिले की एक संवाददाता सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे अचरज होता है कि भाजपा इस तरह से बयानबाजी करती है। ना तो उसे इतिहास के बारे में कुछ पता है और ना ही वो इतिहास की कद्र करती है। जिस तरह बाबा रामदेव को मुद्दा बनाकर उनकी पार्टी नेता सुषमा स्वराज बापू की सामधि पर नाच रही थी उसे देखकर तो मुझे भूत-प्रेत याद आ गये जो महान पुऱूषों की समाधि पर नाचा करते हैं ।

नालायक हैं गडकरी, सर्कस में भेज दो

नितिन गडकरी के बारे में बोलते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि वो एक नंबर के नालायक, बेशर्म व्यक्ति हैं। उन्हें तो किसी सर्कस में जोकर होना चाहिए, उनके साथ वैसा ही सलूक करना चाहिए जिस तरह सर्केस में जोकर के साथ होता है यानी की उसे लात मारकर बाहर कर देना चाहिए । हरिप्रसाद केवल यही नहीं चुप हुए बल्कि उन्होंने बाबा रामदेव को भी नहीं बख्शा।

बाबा रामदेव योगी नहीं भोगी हैं

;

हरिप्रसाद ने बाबा रामदेव को योगी नहीं बल्कि भोगी करार दिया। उन्होंने कहा कि जो खुद जनता का धन दबा कर बैठा है वो भला काले धन के बारे में क्या बोलेगा। महासचिव यहीं नहीं चुप हुए उन्होंने बोला कि लगातार दो बार कांग्रेस के जीत जाने के कारण भाजपा, सिविल सोसायटी और बाबा रामदेव बुरी तरह हिल गये है इसलिए वो जान-बूझकर एड़ी चोटी का दम लगा रहे है यूपीए को सत्ता से हटाने के लिए लेकिन वो अपने इस नाकाम मंसूबों में कामयाब नहीं हो पायेगें।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+