बददिमाग गडकरी राजनीति में बोलना सीखें : कांग्रेस

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की जुबान एक बार फिर से फिसली है उन्होंने काग्रेस को लादेन की औलाद बता दिया है साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी के लिए कहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ वैसे ही लड़ रही है जैसे कि पाकिस्तान आंतकवाद के खिलाफ लड़ता है और तो और उन्होंने पार्टी की बदनामी को मु्न्नी की बदनामी से ज्यादा बदनाम बताया जिस पर कांग्रेस एक-दम से आग बबूला हो उठी है।

'लादेन की औलाद है कांग्रेस'

कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी और पार्टी के नेताओं पर उंगली उठाने वाले गडकरी का दिमाग बुरी तरह से खराब हो गया है उन्हें इलाज की जरूरत है पहले तो वो किसी से बोलने का लहजा सीखे फिर राजनीति के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दें।

'मुन्नी से ज्यादा बदनाम कांग्रेस'

कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन ने गडकरी को माफी मांगने के लिए कहा है। उन्होंने ये भी कहा है कि गडकरी स्तरहीन राजनीति करते हैं। आपको बता दें नितिन गडकरी ने ये बयान कोलकाता में उस समय कही जब वो 23 जून से शुरू होने वाली भाजपा के अभियान की एक वेबसाइट का उदघाटन करने पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+