निगमानंद का पोस्टमार्टम एम्स में हो वरना अंतिम संस्कार नहीं होगा
अब से थोड़ी देर पहले हरिद्वार के डीएम मिनाक्षी सुंदरम आश्रम वालों से मिलने पहुंचे थे। डीएम साहब ने कहा कि बाबा का अनशन अवैध खनन के खिलाफ नहीं बल्कि वैध खनन के लिए हो रहा था। हमने स्वामी जी की बातें मानी थी लेकिन मामला कोर्ट में हैं इसलिए हम कुछ नहीं कर सकते थे। ताज्जुब ये है कि इतना बवाल मचने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
अब भी तरस रही है पोस्टमार्टम के लिए निगमानंद की लाश
आपको बता दें कि ऐसी खबर आ रही है कि गंगा पुत्र स्वामी निगमानंद को जहर देकर मारा गया है। उनके करीबी शिवानंद और कौशलेन्द्र का कहना है कि स्वामी जी को जहर का इंजेक्शन दिया गया है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में कीटनाशक पाया गया है। इसलिए उनका पोस्टमार्टम फिर से कराना जरूरी है। स्वामी जी की मौत के पीछे भाजपा और अवैध खनन के अपराधियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।
गौरतलब है कि गंगा बचाओ अभियान के तहत अवैध खनन को रोकने के लिए भू-माफियाओं के खिलाफ स्वामी निगमानंद 110 दिनों से अनशन पर बैठे थे उनकी हालत खराब होने पर उन्हें 30 अप्रैल को देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो कोमा में चले गये थे। उनकी सोमवार यानी 13 जून को मृत्यु हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications