पाकिस्‍तान: तीन दिन में दूसरा बड़ा ह‍मला, 4 मरे 22 घायल

Four people have been killed and 22 others wounded in a suicide car bomb attack on a police station in Peshawar, in north-west Pakistan.
दिल्‍ली। दो दिन पूर्व कराची में हुए तालिबानी हमले से दहला पाकिस्‍तान अभी उन जख्‍मों पर मरहम भी नहीं लगा सका था कि एक बार फिर यहां के पेशावर में फिदायीन हमलें में चार की मौत हो गई और 22 लोग जख्मी हो गये। ये धमाका बुधवार की सुबह-सुबह एक सीआईडी चेक पोस्ट के पास हुआ। धमाका यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित चेक पोस्ट पर हुआ। फिदायीन हमलावरों ने बारूद से भरे ट्रक को थाने की बिल्डिंग से टकरा दिया गया।

आपको बताते चलें कि कराची में प्रमुख सैन्य ठिकाने में हुए आतंकी हमले में 14 लोग मारे गए थे। जिसमें चार आतंकवादी थे। इस दौरान सैन्य परिसर में 24 से अधिक विस्फोट हुए। मुठभेड़ के बीच हमलावर आतंकवादियों ने दो पी-3सी ओरियन विमानों को उड़ा दिया था। आतंकवादियों ने रविवार रात पीएनएस मेहरान नौसैनिक अड्डे पर हमला किया था। दो सीढ़ियों का इस्तेमाल कर और दीवारों पर कंटीले तारों को काटकर वे भारी सुरक्षा के बावजूद अंदर घुस आए थे।

इस हमले के बाद तालिबान के प्रवक्ता एहयानुल्लाह एहसान ने कहा था कि यह हमला इस बात का सबूत है कि आतंकवादी एकजुट और ताकतवर हैं। कराची में एक महीने के भीतर नौसेना पर किया गया यह तीसरा हमला था। उल्‍लेखनीय है कि लादेन के मौत के बाद से पाकिस्‍तान में लागातर बम ब्‍लास्‍ट की वारदातें समाने आ रही हैं। अब इसे लादेन के मौत का बदला कहना उचित होगा या नहीं मगर उसके मौत के बाद पाकिस्‍तान में हुआ यह 13वां हमला है।

हमले से बौखला गया पाक, कहा भारत ने किया हमला

कराची के नौसैनिक अड्डे पर हुए दुस्साहसिक हमले से बौखलाए पाकिस्तानियों ने 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे" की तर्ज पर आरोप लगाया है कि यह हमला भारत ने कराया है। एबटाबाद में आतंकवादी सरगना ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद दूसरा मौका है जब कराची नौसैनिक अड्डे पर हुए हमले से पूरा पाकिस्तान सदमें और शर्म में डूब गया है। कम पढे़-लिखे लोग या मुल्ला-मौलवी ही नहीं बल्कि रक्षा विशेषज्ञ और समीक्षक भी इस हमले के लिए भारत की विदेश खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग 'रा" को दोषी ठहरा रहे हैं। कुछ विशेषज्ञ इसमें अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का हाथ देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+