पांच निहत्थे विदेशियों की मौत पर जांच के आदेश

शुरू में अधिकारियों ने कहा था कि मारे गए लोग चेचेन मूल के अल-क़ायदा के फ़िदाइन थे. लेकिन अब ये बात सामने आई है कि मरने वाले निहत्थे थे और उनमें से एक महिला गर्भवती थी. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ग़ैर-क़ानूनी हत्याओं के लिए कभी-कभार जवाबदेह बनाया जाता है.
;क्वेटा के एक नाके पर हुई ये हत्याएं कैमरे पर रिकॉर्ड की गई हैं. वीडियो में दो घायल लग रही महिलाएं ज़मीन पर पड़ी हुई दिख रही हैं. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है और वे एक-दूसरे को दिलासा देती हुए दिख रही हैं. तभी एक महिला शायद आत्मसमर्पण या सहायता के लिए अपना हाथ उठाती है.
;लेकिन इसके जवाब सुरक्षाबलों की और से गोलियों की बौछार होती है. इस गोलीबारी में सब की मौत हो जाती है. शुरू में अधिकारियों ने कहा कि महिलाएं और उनके साथी आत्मघाती दस्ते का हिस्सा थे तो हमले के लिए तैयार दिख रहे थे.
;तब से आधिकारिक पक्ष कई बार बदला है. अब स्थानीय पुलिस प्रमुख कह रहे हैं कि इन पांच लोगों की मौत तब हुई जब इनके पास मौजूद एक हैंडग्रेनेड फट गया. लेकिन बंम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने कहा है कि शवों के पास कोई ग्रेनेड या आत्मघाती पेटी बरामद नहीं की गई है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मरने वालों में से एक महिला जिसे 12 गोलियां लगी थीं, गर्भवती थी. इस घटना में जांच रिपोर्ट दस दिनों में पूरी करने के आदेश दिए गए हैं.












Click it and Unblock the Notifications