शशि हत्याकांड : पूर्व मंत्री आनंद सेन दोषी समेत तीन लोगों को उम्रकैद

आनंद सेन के अलावा शशि की दोस्त सीमा आजाद और आनंद सेन के ड्राईवर को भी दोषी करार दिया गया है। आनंद सेन को दोषी करार होना मायावती सरकार के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। आनंद सेन मायवती सरकार में मंत्री थे, जिसकी वजह से केस काफी हाई-प्रोफाइल हो गया था। फिलहाल आनंदसेन अभी भी विधायक है।
आपको बता दें कि फैजाबाद की दलित युवती शशि का पहले अपहरण किया गया था उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घृणित कार्य में आनंद सेन की मदद उसके ड्राईवर विजय सेन और सीमा आजाद ने की। सीमा को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में वो जमानत पर छूट गई थी। आपको बता दें कि शशि की लाश पुलिस बरामद नहीं कर पायी थी और आज भी शशि की लाश का कुछ अता-पता नहीं है।
इस केस ने तूल तब पकड़ा जब शशि के पिता ने साल 2007 में शशि के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी लेकिन एक हफ्ते बाद ही उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का शक आनंद सेन पर जाहिर किया था। आनंद सेन तब मायावती सरकार में मंत्री थे। उन्होंने इस केस को बहुत दबाने की कोशिश की लेकिन मीडिया के शोर से ये केस कोर्ट तक पहुंचा और आज इस पर फैसला आया है।
;











Click it and Unblock the Notifications