ख़तरों का एक अजीब खेल !

ख़तरों का एक अजीब खेल !
इंटरनेट पर लोग 'प्लैंकिंग' से जुड़ी तस्वीरें अपलोड करते हैं. ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक इंटरनेट के एक अजीब खेल के चलते एक इमारत की सातवीं मंज़िल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह व्यक्ति 'प्लैंकिंग" नामक खेल, खेल रहा था और इसके चलते उसने बालकनी की रेलिंग पर ख़तरनाक परिस्थितियों में लेटकर फोटो खिंचवाने की कोशिश की. ग़ौरतलब है कि इंटरनेट व कुछ सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट पर इन दिनों 'प्लैंकिंग" का जुनून छाया है.

यह एक अजीब शौक़ है जिसके तहत लोग ख़तरनाक परिस्थितियों और जगहों पर लेटकर अपनी फोटो खिंचवाते हैं और उन्हें सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट पर अपलोड करते हैं. इंटरनेट पर यह जुनून बढ़ता जा रहा है और अपलोड की गई तस्वीरों में लोगों को चिमनी, लिफ्ट, ऊंट और कई ख़तरनाक जगहों पर लेटा हुआ देखा जा सकता है.

फेसबुक पर बने ऐसा ही एक अकाउंट में 90 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस तरह खतरों से खेलने को लेकर अपनी रुची ज़ाहिर की है. पुलिस के मुताबिक ब्रिसबेन में रहने वाला यह 20 वर्षीय युवक भी सातवीं मंज़िल पर मौजूद इस घर की बालकनी में रेलिंग पर लेटकर अपने दोस्त के ज़रिए फोटो खिंचवा रहा था.

क्वींन्सलैंड के पुलिस उपायुक्त रॉस बारनेट के मुताबिक, ''सुबह हमने देखा कि एक युवक के 'प्लैंकिंग" के अपने शौक़ को एक कदम आगे ले जाते हुए बालकनी जैसी खतरनाक जगह पर इस खेल को खेला.'' रॉस के मुताबिक 'प्लैंकिंग" का जुनून जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है और ज़्यादों लोगों के इसका शिकार होने का ख़तरा भी बढ़ रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+