आईएसआई चीफ पाशा ने इस्तीफा सौंपा, गिलानी ने रोका

पाकिस्तान में अमेरिका द्वारा अलकायदा के कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के मारे जाने और ओसामा के लिए अमेरिका के ऑपरेशन की भनक ना लगने के कारण पाकिस्तानी सेना के साथ-साथ आईएसआई के चीफ पाशा की खूब किरकिरी हुई। इन्हीं कारणों से पाशा पर आईएसआई के पद से इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था। पाशा ने राष्ट्र से माफी मंगते हुए पाकिस्तान की संसद में अपना इस्तीफा सौंपने की पेशकश की।
पाशा ने कहा, 'ये नाकामायाबी जानबूझ कर नहीं हुई, मैं मानता हूं की ये गलती थी।' बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने पाशा का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। पाकिस्तानी न्यूज चैनलों के मुताबिक पाशा ने कहा 'अगर संसद चाहती है तो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।'












Click it and Unblock the Notifications