अपने गिरेबान में झांके सत्ता लोभी मायावती : कांग्रेस
माया की प्रेस वार्ता के तुरंत बाद कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी ने स्टार न्यूज से बात करते हुए उपरोक्त लिखी बातें कही है। अल्वी ने कहा कि माया इस बात का फैसला ना करे कि राहुल कहां के नेता है, वो कांग्रेस के युवराज नहीं बल्कि देश के य़ुवराज है। माया ने अपनी तानाशाही से पूरे यूपी का माहौल बिगड़ कर रख दिया है और जब इसके बारे में राहुल ने उनसे जवाब मांगा तो वो भड़क रही हैं।
स्टार न्यूज ने अल्वी से पूछा कि माया ने रायबरेली के रेल कोच फैक्ट्री पर सवालिया निशान उठाये हैं, उनका कहना है कि वहां के किसानों की जमीन भी छीनी जा रही है, इस पर आप क्या कहना चाहेगें तो अल्वी साहब ने कहा कि मुझे इसे बारे में कुछ नहीं कहना है, अगर रायबरेली में कुछ गलत होता तो वहां के किसान उनसे शिकायत करते लेकिन जब किसान, सोनिया गांधी से मिलें तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिससे साबित होता है कि मायावती गलत हैं।
अल्वी ने कहा कि माया को भट्ट परसौल गांव के बारे में सोचना चाहिए, जहां बीते चार दिनों से किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला है। बच्चे और महिलाएं खौफ में हैं। घर के आदमी लापता हैं। लेकिन वो अपनी कुर्सी बचाने में जुटी हुई हैं जिससे पता चलता है कि वो सत्ता लोभी हैं ना कि जनता की हितैषी।













Click it and Unblock the Notifications