'ओसामा पांच साल से उसी घर में थे'

'ओसामा पांच साल से उसी घर में थे'
ओसमा की पत्नी के अनुसार वो पांच साल से उस घर में रह रहे थे.

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया है कि ओसामा बिन लादेन की पत्नी ने कहा है कि ओसामा पिछले पांच साल से ऐबटाबाद के उसी घर में रह रहे थे. सोमवार को अमरीकी सेना के अभियान के बाद हिरासत में ली गई ओसामा की तीन पत्नियों मे से एक ने सेना के अधिकारियों को बताया कि वो पांच साल के बाद उस कमरे से बाहर निकलीं हैं.

पाकिस्तान सेना के अधिकारी ने बताया कि ऐबटाबाद के उस घर से 13 बच्चों को भी बरामद किया गया है. रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह ऐबटाबाद के उस घर पर अमरीकी सेना के एक अभियान में ओसामा बिन लादेन मारे गए थे. ओसामा को अमरीका में हुए 9/11 हमले और दूसरे कई चरमपंथी हमलों के लिए ज़िम्मेदार समझा जाता था.

पाकिस्तानी सेना के अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बीबीसी से बातचीत के दौरान कहा कि उनलोगों ने ओसामा की तीन पत्नियों को हिरासत में लिया है जिनमें एक यमन की रहने वाली हैं. ओसामा की दूसरी दो पत्नियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. ओसामा की यमनी मूल की पत्नी ने सेना के अधिकारियों को बताया कि वो उस कमरे से पांच साल के बाद बाहर निकली हैं और इस दौरान उनके पति ओसामा उनके साथ उसी घर में थे.

लेकिन अधिकारी ने ये नहीं बताया कि क्या ओसामा की पत्नी ने इस बारे में कोई जानकारी दी है कि ओसामा पांच साल तक लगातार उसी घर में रहे या कभी बाहर भी निकले थे. पत्नी ने बताया कि अमरीकी सेना के अभियान के दौरान उन्हें गोली लगी थी और वो बेहोश हो गई थीं और उस वक़्त तक ओसामा ज़िंदा थे.

पत्नी के अनुसार उनकी बेटी ने बाद में उन्हें बताया कि उसने अमरीकी कमांडो को उसके पिता (ओसामा बिन लादेन) को गोली मारते हुए देखा था. पाकिस्तानी सेना ने उसी परिसर से 13 बच्चों को भी पकड़ा है जिसमें 11 लड़के और दो लड़कियां हैं. हालाकि अभी ये तय नहीं हो पाया है कि उनमें से कितने ओसामा बिन लादेन के अपने बच्चे हैं. अधिकारी ने बताया कि उन सभी को ख़ुफ़िया जगहों पर रखा गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+