लादेन की मौत से पाक पर मंडराया आर्थिक संकट

Osama Bin Laden
दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन मारा गया। इस खबर से जहां अमेरिका में जश्‍न का माहौल है। अमेरिका को जो चाहिए था उसे मिल गया। क्‍या अमेरिका इस काम के लिए पाकिस्‍तान का शुक्रगुज़ार रहेगा? अगर नहीं तो पाकिस्‍तान के लिए यह किसी मुसीबत से कम नहीं है, क्‍योंकि मतलब निकल जाने के बाद अगर अमेरिका ने पाकिस्‍तान को दी जाने वाली वित्‍तीय सहायता बंद कर दी तो पाकिस्‍तान की अर्थ व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त हो सकती है।

जी हां पाकिस्‍तान की अर्थ व्‍यवस्‍था को टिकाये रखने में अमेरिका का काफी बड़ा हाथ है। हर साल अरबों डॉलर की मदद अमेरिका से आती है, जिसे पाकिस्‍तान अपनी सैन्‍य ताकत को मजबूत बनाने में खर्च करता है। इसके अलावा अमेरिका से आने वाला पैसा तालिबान से लगे इलाकों के लोगों के पुनर्वास और विकास में खर्च होता है। अमेरिका से आने वाला कुछ पैसा यहां के व्‍यापार को बढ़ाने में भी खर्च किया जाता है।

यह सब आज से नहीं बल्कि कई वर्षों अमेरिका पाकिस्‍तान को आर्थिक मदद देता आ रहा है। 2007 में अमेरिका ने पाक को 7000 करोड़ डॉलर दिये, जबकि 2008 में राशि बढ़ाकर 8000 करोड़ कर दी। इसके बाद 2010 में यह राशि 15 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गई। इसके अलावा अमेरिका ने पाकिस्‍तान को कई लड़ाकू विमान और जहाज भी दिये।

सच पूछिए तो ये सब सिर्फ इसलिए क्‍योंकि अमेरिका जानता था कि पाकिस्‍तान की बिना मदद लिये, लादेन को मारना या पकड़ा नामुमकिन है। ओसामा की मौत के बाद अमेरिका जो सबसे ज्‍यादा पैसा अपने देश की सुरक्षा में खर्च करता है, क्‍या पाकिस्‍तान को दी जाने वाली वित्‍तीय मदद जारी रखेगा। अगर उत्‍तर है, नहीं तो पाकिस्‍तान के आने वाले दिन बद से बदतर हो सकते हैं। लिहाजा पाकिस्‍तान को खुद अपने बल पर अपनी अर्थ वयवस्‍था को मजबूत बनाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+