तालिबान ने कहा लेंगे ओसामा की मौत का बदला

लेकिन अब पाकिस्तान तालिबान का मुख्य निशाना हो गया है क्योंकि पाकिस्तान की मदद के बिना अमेरिका ओसााम ोक नहीं मार सकता था। तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है, 'हम जल्द ही ओसामा बिन लादेन की मौत का बदला लेंगे। हमारा हौसला बुलंद है और ओसाम बिन लादेन के शहीद होने से जिहाद को बल मिला है। हमारा इरादा शहादत हासिल करना है और ओसामा बिन लादेन शहीद हुए हैं।'
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में जन्मा और दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन दुनिया के सबसे बड़े आतंकी संगठन अल कायदा का चीफ था। लादेन के इशारे पर ही अल कायदा ने अमेरिका पर 9/11 का हमला किया था। ओसामा को अमेरिकी सेना ने रविवार की रात पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नजदीक एबटाबाद में 40 मिनट तक चले एक ऑपरेशन में मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications