शांति भूषण की मुश्किलें बढ़ी, सीडी में उनकी ही आवाज : रिपोर्ट
सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी− सीएफएसएल ने जांच के बाद ये नतीजा निकाला है कि सीडी बिल्कुल ठीक है और उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
कुछ दिन पहले मीडिया में आई इस सीडी में शांति भूषण, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के साथ एक कानूनी मामले को मैनेज करने की बात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि सीडी प्रकरण के बाद शांतिभूषण और उनके बेटे जयंत भूषण पर नोएडा में यूपी की मुख्यमंत्री मायावती की खास मेहरबानी पर भूमि आवंटित करने का आरोप भी लगा है, जिसको लेकर पूरे राजनीतिक हलकों में भूचाल आ गया है। लोकपाल ड्राफ्टिंग कमेटी के एक अन्य सदस्य और पूर्व जस्टिस संतोष हेगड़े ने कहा है कि अगर ये विवाद पहले सामने आया होता, तो शायद शांतिभूषण ड्राफ्टिंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाते।
आपको बता दें कि सपा से बाहर हुए राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता करके कुछ हैरत अंगेज बातों का खुलासा किया। अमर सिंह ने कहा कि मुलायम की सरकार बनाने के लिए बीएसपी के कई विधायक उन्होंने तोड़ थे। अमर ने कहा कि अक्सर लोग मुझे दलाल कहते हैं, हां मैने मुलायम के लिए दलाली की है, लेकिन इस दलाली में शांतिभूषण भी सप्लायर थे।
हमने साल 2006 में शांति भूषण तो पार्टी के कुछ नेताओं के लिए 50 लाख रूपये लिए थे। ये धनराशि शांति भूषण को पचास लाख रुपए फीस के एवज में दिया गया। लेकिन बाद में शांति भूषण ने कहा कि यह राशि कम है। अमर सिंह का कहना है कि शांति भूषण और वे एक चार्टर विमान से दिल्ली से लखनऊ आए थे। यही नहीं, अमर सिंह ने शांति भूषण पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे एक जज को भी हटाने को कहा था।
अमर सिंह ने शांति भूषण का जमकर मजाक उड़ाया। शांति भूषण को उडी बाबा के नाम से कई बार अमर सिंह ने पुकारा। अमर सिंह का कहना है कि यदि सीडी के पीछे वे होते तो अपनी आवाज क्यों देते। अमर सिंह सीडी की जांच के लिए सीबीआई की जांच और एसआईटी की मदद लेने को भी कहा है। अमर सिंह का कहना है कि वो चाहते हैं कि इस सीडी की जांच विश्व के कई देशों में हो। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। अमर ने शायराना अंदाज में कहा कि अब बात निकली है तो दूर तलक जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications