मैं मुलायम का दलाल, शांति भूषण थे सप्लायर: अमर सिंह

अब से थोड़ी देर पहले एक प्रेस कांफ्रेस में अमर सिंह ने ऐसे खुलासे किये जिससे लगता है कि हमारा पूरा राजनीति तंत्र कितना गड़बड़ है। अमर सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि शांति भूषण झूठ बोल रहे हैं। अमर सिंह ने सपा और बसपा पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने मुलायम सिंह के लिए बसपा के विधायकों से दलाली की थी। मुलायम की सरकार बनाने के लिए बीएसपी के कई विधायक उन्होंने तोड़ थे। अमर ने कहा कि अक्सर लोग मुझे दलाल कहते हैं, हां मैने मुलायम के लिए दलाली की है, लेकिन इस दलाली में शांतिभूषण भी सप्लायर थे।
हमने साल 2006 में शांति भूषण तो पार्टी के कुछ नेताओं के लिए 50 लाख रूपये लिए थे। ये धनराशि शांति भूषण को पचास लाख रुपए फीस के एवज में दिया गया। लेकिन बाद में शांति भूषण ने कहा कि यह राशि कम है। अमर सिंह का कहना है कि शांति भूषण और वे एक चार्टर विमान से दिल्ली से लखनऊ आए थे। यही नहीं, अमर सिंह ने शांति भूषण पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनसे एक जज को भी हटाने को कहा था।
अमर सिंह ने शांति भूषण का जमकर मजाक उड़ाया। शांति भूषण को उडी बाबा के नाम से कई बार अमर सिंह ने पुकारा। अमर सिंह का कहना है कि यदि सीडी के पीछे वे होते तो अपनी आवाज क्यों देते। अमर सिंह सीडी की जांच के लिए सीबीआई की जांच और एसआईटी की मदद लेने को भी कहा है। अमर सिंह का कहना है कि वो चाहते हैं कि इस सीडी की जांच विश्व के कई देशों में हो। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये। अमर ने शायराना अंदाज में कहा कि अब बात निकली है तो दूर तलक जायेगी।
गौरतलब है कि आज सुबह खबर आयी थी कि कानून मंत्री शांति भूषण और उनके बेटे जयंत भूषण ने उत्तर प्रदेश सरकार से 7 करोड़ रुपये के दो फार्महाउस बाजार दर से करीब चौथाई कीमत में ही हासिल किये हैं। खबर आ रही है यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने विवेकाधीन कोटे से दोनों पिता-पुत्र के नाम ये फार्म हाउस अलॉट किए हैं।
पैनल कमेटी के बाद शांति भूषण ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा जो प्रस्तुत किया था उसके मुताबिक नोएडा में उनके पास सिर्फ 10 हजार वर्ग मीटर का खेती लायक एक प्लॉट उनके पास है। इसके अलावा उनके पास नोएडा में कोई संपत्ति नहीं है। और ना ही ब्यौरे में इस बात का जिक्र है कि शांति और शांति के परिवार को ये जमीन उन्हें मायावती की नजरें इनायत पर मिली है। आपको बता दें कि शांति भूषण के बेटे जयंत भूषण ने नोएडा पार्क मामले में यूपी की सीएम मायावती के खिलाफ पैरवी की थी।












Click it and Unblock the Notifications