2 जी घोटाला : बयान से पलटी नीरा राडिया कहा पवार खलनायक नहीं
गौरतलब है कि नीरा राडिया ने सीबीआई के सामने कबूल किया था कि शाहिद बलवा की कंपनी डीबी रियल्टी को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और उनका परिवार ही चला रहा था। यानी कि इस मामले में अगर पकड़ना है तो शरद पवार को पकड़ो। बलवा और विनोद तो महज कठपुतली हैं।
गौरतलब है कि शाहिद बलवा और पवार के रिश्ते होने की बात हाल ही में उस वक्त सामने आई थी जब महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एकनाथ खडसे ने आरोप लगाया था कि पवार और प्रफुल्ल पटेल ने बलवा के प्लेन में दुबई की यात्रा की थी।
यही नहां राडिया ने ये भी कहा था कि सरद पवार ने ही स्वान टेलिकॉम को 2 जी लाइसेंस लिवाने के लिए तत्कालीन दूरसंचार मंत्रीए राजा से सिफारिश की थी। जिसके बाद पवार ने मीडिया से बातचीत में राडिया के सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था। राडिया ने कहा उसके बयान को लीक करने में कुछ लोगों का निजि हित है जिसके कारण लोग शोर मचा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications