अन्ना हजारे के समर्थन में उतरे मोदी
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू किए गए आमरण अनशन का समर्थन किया है। 72 वर्षीय अन्ना हजारे ने आज से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लोकपाल बिल लाए जाने की मांग करते हुए अनशन शुरू किया है।
हजारे ने देश भर के लोगों से अपने अनशन और आंदोलन में शरीक होने का आह्वान किया है। बिह ार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहले ऐसे राजनेता हैं जो खुल के हजारे के आमरण अनशन के समर्थन में बोल रहे हैं। मोदी ने जनता दरबार कार्यक्रम में कहा कि वह महाराष्ट्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मांग से पूरी तरह सहमत हैं और भ्रष्टाचार पर लगाम सने के लिए लोकपाल विधेयक लाया जाना चाहिए।
मोदी ने केंद्र सरकार से अपील की है कि इस अनशन को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाने के बजाय इस मांग को मान कर इस पर तुरंत काम किए जाना चाहिए। मोदी ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले का उदाहरण देते हुए कहाकि ये सिर्फ एक मसला नहीं है इस तरह के घोटाले पर्त दर पर्त जनता के सामने सामने आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार को इस मांग को जरूर मानना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications