26/11 के बाद भारत-पाक के बीच पहली बैठक

Indo Pak Flag
नई दिल्ली । मोहाली में हो रहे भारत-पाक महामुकाबले के बीच जब दोनों देशों के लोग ये जंग देखने के लिए बेकरार हु जा रहे हैं वहां इस माहौल में दोनों देशों के शासक एक-दूसरे से संबंध सुधारने की कोशिश एक बार फिर करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गिलानी के साथ मोहाली में होने वाली बैठक का एजेंडा तय करने के लिए दोनों देशों के गृह सचिव भी सोमवार को वार्ता कर रहे हैं।

यह बैठक बेहद खास होने जा रही है क्योंकि भारत की आर्थिक राजधानी मुबंई के ताज होटल में हुए तंकी हमले के बा ये पहला मौता है जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बैठक होने जा रही है। इससे पहले कई बार दोनों देशों की शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई पर ये प्रयास बेनतीजा ही रहे। उम्मीद है कि इस बार ये जंग का मैदान दोनों देशों में अमन की आशा को कायम करने में सार्थक सिद्ध होगा।

इस बैठक में भारत की ओर से मुबई हमले के आरोपियों को पकड़ने में भारत की मदद का मुद्दा मुख्य हो सकता है। जबकि पाकिस्तान का दोहरा व्यवहार इस वार्ता की सफलता में अड़ंगा डाल सकता है। वेसे ये नतीजों से अधिक वार्ता को शुरू करने के प्रयास हैं। दोनों देशों के बीच अधोषित युद्ध जैसी स्थिति मुंबई आतंकी हमलों के बाद से निरंतर बनी हुई है। आए दिन सीमा पर संघर्षविराम को तोड़ कर गोली-बारी जारी रहती है। अब देखनी ये है कि मोहाली के मैदान भारत-पाक के बीच रणनीतिक स्तर पर कतना कारगर साबित होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+