'मोनिका' से डर गई राडिया, पहुंची कोर्ट, फायदा कुछ नहीं
नई दिल्ली। आज बहुत दिनों बाद बड़े पर्दे पर कोई हिंदी फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है, जिसका नाम है मोनिका। फिल्म मोनिका पत्रकार शिवानी भटनागर हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म के मुख्य किरदारों में दिव्या दत्ता और आशुतोष राणा है। अभी तक इस फिल्म को कहा जा रहा था कि फिल्म शिवानी भटनागर हत्याकांड पर आधारित है। लेकिन गुरुवार को इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है।
क्योंकि 2 जी घोटाले में फंसी नीरा राडिया दिल्ली कोर्ट पहुंची गई और कहने लगी ये फिल्म उनकी कहानी कहती है वो भी गलत, इस फिल्म में उनके चरित्र को बहुत उधेड़ कर दिखाया गया है। जो उनके लिए अच्छा नहीं है। नीरा इस समय देश के सबसे बड़े घोटाले में फंसी हुई है। नीरा की याचिका के बाद दिल्ली कोर्ट ने फिल्मकार कृष्ण भार्गव से कहा है कि वो आगामी 30 मार्च को फिल्म की सीडी और स्क्रिप्ट उपलब्द्ध कराये।
क्योंकि बिना फिल्म देखे किसी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल ये मामला गुरूवार का है, अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी लेकिन फिल्म आज यानी 25 मार्च को प्रदर्शित हो गई है। कोर्ट का फैसला अब चाहे जो कुछ भी हो, फिल्म दर्शकों के बीच पहुंच गई है, और जिन्हे इस फिल्म में बिल्कुल रूचि नहीं थी, उन्हें भी अब इस फिल्म के प्रति थोड़ी उत्सुकुता हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications