आक्रामक तेवर वाले पत्रकार आलोक तोमर का निधन
नई दिल्ली | हिंदी पत्रकारिता के आधुनिक स्तंभ माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर का निधन रविवार की सुबह, होली के दिन 11 बजे हो गया। आलोक तोमर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती थे। वह कैंसर जैसी खररनाक बीमारी से ग्रस्त थे लेकिन उन्हे अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। आलोक तोमर वर्तमान में डेटलाइन इंडिया वेबसाइट के संपादक थे। रविवार को दोबारा दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
परिवार और पहचान
आलोक तोमर का जन्म मध्यप्रदेश के भिंड में हुआ था। उनके परिवार में मां-पिता के अलावा उनकी पत्नी सुप्रिया और एक बेटी भी हैं। आलोक जी की पहचान 1984 में हुए सिंख दंगों के दौरान की गई उनकी आ क्रामक रिपोर्टिंग से बनी थी। जनसत्ता ने आलोक जी को एक मजबूत प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। आलोक की को भाषा के साथ नये प्रयोग और जमीनी मुद्दों को उठाने के चलते जाना जाता है।
आलोक जी के निधन की खबर मीडिया में आते ही उनकी जान-पहचान के लग, मित्रगण, रिश्तेदार और प्रशंसक उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 21 मार्च को लोधी कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर सुबह साढ़े दस बजे किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications