मुकेश अंबानी बने बैंक ऑफ अमेरिका के डायरेक्टर, गौरवान्वित भारत

मुंबई। भारत के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर से देश को मुस्कुराने और इतराने का मौका दिया है। उनके सफलताओं में एक और तमगा जुड़ गया है। आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को बैंक ऑफ अमेरिका के बोर्ड में डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है। बैंक ऑफ अमेरिका के बोर्ड में शामिल होने वाले वो पहले गैर अमेरिकी हैं। बैंक का कहना है कि मुकेश अंबानी के आने से शेयरहोल्डरों को उनके अनुभवों से फायदा होगा।

बैंक के मुताबिक मुकेश को ये पद इसलिए दिया गया है क्योंकि उनके पास बिजनेस का सफल और अच्छा अनुभव है । वो अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी है। दूरदर्शी होने के बावजूद उनके पास समस्याओं से निपटने की भी अच्छी समझ है। साथ ही वो नई तकनीकियों के भी महारथी है। धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे मुकेश अंबानी ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ अमेरिका के बोर्ड में शामिल होना काफी सम्मान की बात है। मुकेश अंबानी इंडो-यूएस सीईओ फोरम के सदस्य, जापान-इंडिया बिजनेस लीडर्स फोरम के को-चेयरमैन होने के साथ-साथ कई ऐसे ग्रुप में शामिल हैं।

मुकेश अंबानी की इस सफलता पर पूरा भारत इतरा रहा है। वरिष्ठ और सम्मानीय नागरिकों की ओर से बयान आया है कि वो मुकेश की इस सफलता से काफी खुश है और वो उनको इसके लिए काफी बधाई देते हैं। उनका मानना है कि मुकेश इसी तरह आगे भी अपनी सफलता के पायदान पर यूं ही चलते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+