विश्व के टॉप 10 दौलतमंदो में अंबानी-मित्तल : फोर्ब्स
नई दिल्ली। भारतवासिसों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि उनके चहेते उद्योगपति मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे दौतलमंद रईसों में जगह जो मिली है। दौलतमंदो की लिस्ट में मुकेश अंबानी 9वें नंबर पर हैं। पैसो वालों की लिस्ट में पहला स्थान मैक्सिको के बिजनेसमैन कार्लोस स्लिम हेलू का है जबकि कंप्यूटर के बादशाह बिल गेट्स दूसरे और स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल को इस सूची में 6वें नंबर पर हैं।
अमेरिकी व्यावसायिक पत्रिका 'फोब्र्स' द्वारा प्रकाशित इस सूची में अमेरिकी कंप्यूटर साफ्टवेयर कंपनी, माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 56 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। मैक्सिको के दूरसंचार क्षेत्र के उद्यमी कार्लोस स्लिम हेलू की संपत्ति पिछले साल 20.4 अरब डॉलर बढ़कर 53.5 अरब डॉलर से 73.9 अरब डॉलर हो गई।
इस साल अरबपतियों की संख्या 1,011 से बढ़कर 1,210 हो गई जिसमें एक तिहाई अमेरिका के हैं। पहली बार एशिया प्रशान्त महासागरीय देशों में एक अरब डॉलर या उससे अधिक की हैसियत रखने वाले रईसों की संख्या यूरोप में ऐसे लोगों की संख्या से ऊपर निकल गई है।













Click it and Unblock the Notifications