जाट आरक्षण मुद्दा पहुंचा संसद ,भाजपा ने किया सवाल
भाजपा के रामदास अग्रवाल ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार ने यदि जाट समुदाय की चिंताओं का समाधान करने का प्रयास नहीं किया तो इससे उनका आंदोलन और तेज हो सकता है।उन्होंने कहा, "आंदोलन के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार ने यदि उनकी सुध नहीं ली तो आने वाले दिनों में उनका प्रदर्शन और तेज हो सकता है।"
भाजपा के अन्य सदस्यों ने अग्रवाल की बात का समर्थन करते हुए सरकार से जवाब मांगा।ज्ञात हो कि आरक्षण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग को अवरूद्ध किए जाट समुदाय के लोगों का आंदोलन मंगलवार को 11वें दिन पहुंच गया।
जाट आंदोलन के चलते 100 से ज्यादा रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेल अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 50 से ज्यादा रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा है, वहीं करीब 60 से ज्यादा रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। रेलगाड़ियों को सहारनपुर, कानपुर और हापुड़ के रास्ते चलाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications