ट्रेनों के बाद अब दिल्‍ली जाने वाली सड़क का ट्रैफिक रोकेंगे जाट

Jat protest
अमरोहा/हिसार। केंद्र सरकार की नौकरियों में अन्‍य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आरक्षण की मांग कर रहे जाटों का आंदोलन तेज हो गया है। ट्रेनों के बाद अब जाट समुदाय के लोग दिल्‍ली की ओर जाने वाले सड़का यातायात को बंद करने जा रहे हैं। आंदोलन के ग्‍यारहवें दिन इसकी शुरुआत दिल्‍ली की सीमा पर मंगलवार को दिखाई देने लगी है।

जाट आरक्षण संघर्ष सिमति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली इंट्री पर गाजियाबाद में सड़क जाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में जाट आंदोलनकारी गाजियाबाद के लोनी बोर्डर पर दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग और नंदनगरी में गाजियाबाद-दिल्ली मार्ग जाम करने पहुंच रहे हैं। मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के विभिन्न रेलमार्गो को जाम करने के साथ दिल्ली को उत्तर प्रदेश से होने वाली पानी और तेल की आपूर्ति बाधित करेंगे।

उधर हरियाणा में फिलहाल जाटों का प्रदर्शन रेलवे लाइन तक ही सीमित है। यहां पर जाट दिल्‍ली-हरियाणा और दिल्‍ली-पंजाब रूट पर पिछले 10 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हां हरियाणा के जाटों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे दिल्‍ली को सप्‍लाई किया जाने वाला पानी और तेल रोक देंगे।

ज्ञात हो कि जाट आरक्षण संघर्ष सिमित के बैनर तले जाट समुदाय के सैकड़ों लोग लगातार 11 दिनों से अमरोहा के काफूरपुर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग जाम कर धरना दे रहे हैं। जाटों के आंदोलन को सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है। मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी उनको अपना समर्थन दिया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा दिल्ली में आज किए जाने वाले प्रदर्शन में हमारे लोग शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि जाट आंदोलन के चलते 100 से ज्यादा रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 50 से ज्यादा रेलगाड़ियों को रद्द करना पड़ा है, वहीं करीब 60 से ज्यादा रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं। रेलगाड़ियों को सहारनपुर, कानपुर और हापुड़ के रास्ते चलाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+