पेरिस की नाली में 2.5 करोड़ के जेवर

पुलिस का मानना है कि ये ज़ेवर चुराए गए थे और जाँचकर्ता मामले की तह तक पहुँचने में जुटे हुए हैं. इन आभूषणों में 19 मुंदरियाँ और कान की बालियों के तीन सेट मिले हैं. इनमें से एक सेट तो 1.9 करोड़ डॉलर का है. इन ज़ेवरों को प्लास्टिक के एक बैग में डालकर सीमेट की बनी एक नाली में छिपाया गया था.
जाँचकर्ताओं का मानना है कि इनमें से अधिकतर ज़ेवर पेरिस के हैरी विन्सटन बोटीक में दिसंबर 2008 में हुई एक चोरी की वारदात में चुराया गया था. इस चोरी से चोरों को 11.8 करोड़ डॉलर का फ़ायदा हुआ था. समाचार एजेंसियों का कहना है कि पुलिस के अनुसार चार सशस्त्र अपराधियों ने इस दुकान के कर्मचारियों के नाम और पतों के बारे में पुख़्ता जानकारी एकत्र की थी और ये भी पता लगाया था कि कीमती ज़ेवर किस कक्ष में रखे जाते हैं.
फिर चार दिसंबर 2008 को 15 मिनट के भीतर उन्होंने चोरी को अंजाम दिया और ज़ेवर लेकर चंपत हो गए थे. इस मामले में 25 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ हो रही है.












Click it and Unblock the Notifications