अमेरिका: लाखों मछलियां मरीं

लाखों मछलियां मरीं
लाखों मृत मछलियों ने समुद्र तट पर नावों का चलना दूभर कर दिया है. अमरीका के लास एंजल्स शहर के समुद्री तट पर लाखों की संख्या में मछलियां मरी हुई पाई गई हैं. अधिकारियों को डर है कि क़रीब दस लाख मछलियां समुद्र तट पर सड़ रही हैं जिससे स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल खड़ी हो सकती है.

लास एंजल्स के पास रेडोंडो तट पर क़रीब दस लाख सारडीन मछलियां मरी हुई हैं और ये समुद्र तट पर 18 इंच की तह बना चुकी हैं. अधिकारियों ने अनुसार ये मछलियां ख़राब मौसम के कारण तट पर आ गई थीं लेकिन वहां के जल में ऑक्सीजन कम होने के कारण मर गईं. अधिकारियों का कहना है कि वो मृत मछलियों का इस्तेमाल खाद बनाने में करेंगे.

स्थानीय अख़बार डेली ब्रीज़ ने रेडोंडो तट के पुलिस सार्जेंट फिल कीनन के हवाले से कहा है, '' इससे बहुत प्रदूषण फैल रहा है और आम लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो रहा है. इसे हटाना बहुत ज़रुरी है."" मंगलवार को तापमान बढ़ते ही मछलियों में सड़ांध फैलने लगी है और बदबू भी बेकाबू हो रही है. इलाक़े के समुद्र तट में करीब 1400 नावें चलती हैं और 500 लोग स्थायी रुप से रहते हैं.

कुछ स्थानों पर मृत मछलियों की संख्या इतनी अधिक है कि नावों का चलना असंभव हो गया है. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पानी में किसी भी टॉक्सिन या ज़हर के निशान नहीं है और लगता है कि बड़ी संख्या में जब मछलियां तट पर पहुंची तो छिछले पानी में उनके लिए पर्याप्त ऑक्सीज़न नहीं रहा.

कैलिफोर्नियां मत्स्य एवं वन विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि वो इसे प्राकृतिक घटना मानते हैं जो अप्रत्याशित है. पहले माना जा रहा था कि मृत मछलियों की संख्या कई लाख हो सकती है लेकिन अब वन्य जीवन विभाग ने कहा है कि यह संख्या दस लाख से अधिक नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+