मोबाइल के ज़रिए परीक्षा में नकल

मोबाइल के ज़रिए परीक्षा में नकल

इंटरनेट के ज़रिए नकल करने के आरोपों के बाद जापान के विश्विद्यालयों को आदेश दिया जा रहा है कि वो प्रवेश परीक्षाओं में मोबाइल फ़ोन पर रोक लगा दें. इस सप्ताहांत क्योटो विश्वविद्यालय के प्रश्नपत्रों को इंटरनेट के एक फ़ोरम पर प्रकाशित कर दिया गया था जब परीक्षाएं चल ही रही थीं.

इस फ़ोरम पर सवालों के संभावित जवाब भी लिखे हुए थे. पुलिस इस मामले की आपराधिक जांच कर रही है. जांच में ये भी देखा जा रहा है कि छात्रों के लिखे हुए जवाब इंटरनेट पर छपे जवाबों से मेल खा रहे हैं या नहीं. जापान के विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाएं काफ़ी कठिन होती हैं और छात्र इन परीक्षाओं को लेकर भारी दबाव में रहते हैं.

अब शक ज़ाहिर किया जा रहा है कि टेक्नॉलॉजी के इस्तेमाल से प्रक्रिया को चूना लगाया जा रहा है. क्योटो विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में गणित और अंग्रेज़ी के आठ प्रश्न प्रचलित वेबसाइट याहू जापान इंटरनेट फ़ोरम पर डाल दिए गए. एक दूसरी वेबसाइट चिबूकूरो जिसका मतलब होता है ज्ञान के मोती ने इन सवालों के उत्तर प्रकाशित कर दिए.

माना जा रहा है कि इसी व्यक्ति ने पहले भी तीन अग्रणी विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं के प्रश्नपत्र इंटरनेट पर लीक कर दिए थे. अगले हफ़्ते लगभग ढाई लाख छात्र प्रवेश परीक्षाओं में बैठने जा रहे हैं और जापान की सरकार ने विश्वविद्यालयों से निगरानी और सख़्त करने को कहा है. जांच दल ने याहू जापान वेबसाइट को आईपी अड्रेस भी मुहैया करवाने को कहा है जिससे संदिग्ध के मोबाइल फ़ोन का पता लगाया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+