वैभव सूर्यवंशी की सैलरी बढ़कर होगी चार गुना? अगले IPL में किस टीम के लिए खेलेंगे?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल के इस सीजन में जिस एक युवा खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वो हैं वैभव सूर्यवंशी। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस अनकैप्ड बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बैटिंग से हर किसी को हैरान कर दिया। बहुत कम उम्र में बड़े मंच पर ऐसा निडर खेल दिखाने के बाद अब क्रिकेट पंडित उनके उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी करने लगे हैं। 776 रनों के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले इस प्लेयर ने तहलका मचा दिया।

फिलहाल वैभव को राजस्थान की टीम से 1 करोड़ 10 लाख रुपये मिल रहे हैं। लेकिन आईपीएल के नियमों के अनुसार, किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने की बेस प्राइज 4 करोड़ रुपये तय है। यानी अगर राजस्थान रॉयल्स उन्हें अपनी टीम में बरकरार रखती है, तो वैभव की सैलरी में करीब चार गुना की सीधी बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi

ऑक्शन में जाने का क्या होगा असर?

अगर किसी वजह से राजस्थान रॉयल्स उन्हें रिलीज करती है और वैभव नीलामी (ऑक्शन) या ट्रेड विंडो में जाते हैं, तो उन पर पैसों की भारी बरसात हो सकती है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कई बड़ी फ्रेंचाइजी उन पर बड़ी बोली लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगी। हालांकि, इसकी उम्मीद बेहद कम दिखाई दे रही है।

लंबे सफर की तैयारी में रॉयल्स

विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स अपने इस मैच-विनर खिलाड़ी को किसी भी कीमत पर छोड़ने के मूड में नहीं है। टीम उन्हें अपने भविष्य के मुख्य खिलाड़ी के तौर पर देख रही है। फ्रेंचाइजी के पास उनकी सैलरी को और ज्यादा बढ़ाने का पूरा अधिकार है, माना जा रहा है कि अगले कई सालों तक वैभव सूर्यवंशी गुलाबी जर्सी में ही खेलने वाले हैं।

धोनी को भी अनकैप्ड कैटेगरी में रखा गया

अनकैप्ड कैटेगरी में 4 करोड़ से ऊपर की धन राशि में प्लेयर को रिटेन नहीं किया जा सकता है। महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी रकम के साथ टीम में शामिल किया था लेकिन फिटनेस समस्या की वजह से वह एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+