'आनेवाले वित्तीय वर्ष में मंहगाई कम होगी'

विकास और मंहगाई के बीच संतुलन बनाने की चुनौतियो के बीच वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी देश का 80वां आम बजट पेश कर रहे हैं.
प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि खाद्द पदार्थों की मंहगाई अभी भी चिंताजनक स्तर पर है.
उन्होंने कहा है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में मंहगाई दर कम होने की संभावना है और आर्थिक तरक्की की दर नौ प्रतिशत पर बनी रहेगी.
उन्होंने कहा है कि अभी मुख्य रूप से चनौतियां हैं उच्च विकास दर बनाए रखने की, विकास में पूरे देश को शामिल करने की और सरकारी कार्यक्रमों को बेहतर करने की.
ये बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जब एक ओर जनता मंहगाई से जूझ रही है और दूसरी ओर हर रोज़ करोड़ों के भ्रष्टाचार की कहानियां सामने आ रही हैं.
सरकार के सामने चुनौती है ऐसे माहौल में जनता का विश्वास हासिल करने की.
वित्त मंत्री ने कहा है कि भ्रष्टाचार का मुक़ाबला सभी पार्टियों को मिलजुलकर करना होगा.
उन्होंने कहा है कि खाद्द पदार्थों की आपूर्ति बेहतर करने के लिए कृषि पर ध्यान देना अहम है.
क्योंकि भारतीय अर्थवय्वस्था कौन सा रास्ता इख्तियार करती है आने वाले दिनों में ये दुनिया के लिए भी अहम है.
शुक्रवार को प्रणब मुखर्जी ने 2011-12 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया था जिसमें उन्होंने आर्थिक वृद्धि दर नौ प्रतिशत बने रहने की संभावना जताई थी.












Click it and Unblock the Notifications