लीबिया में फँसे 291 भारतीय स्वदेश लौटे

Libya Indians
लीबिया में फँसे भारतियों को लेकर एयर इंडिया का पहला विमान भारत लौट आया है. इसमें 291 भारतीय हैं. दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर पहुँचे इन लोगों के लिए मुफ़्त टेलीफ़ोन सेवा की सुविधा दी गई है.इन लोगों की मदद के लिए रेलवे और विमान कंपनियों ने हवाईअड्डों पर काउंटर बनाए हैं.

इसके अलावा लीबिया से लौटे भारतीयों के लिए हवाई अड्डे में खाने-पीने का प्रबंध किया गया है और चिकित्सिय सुविधा दी गई है. एयर इंडिया का एक अन्य विमान रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे दिल्ली पहुँचेगा. इसमें 350 से अधिक भारतीय हैं. लीबिया में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया ने दो उड़ानें शुरू की हैं. एक अनुमान के मुताबिक करीब 18 हज़ार भारतीय नागरिक लीबिया में रहते हैं

लीबिया की राजधानी त्रिपोली से अगले दस दिन तक ये विमान सेवा जारी रहेगी. इसके अलावा नौ सेना के दो युद्धक पोत भी लीबिया में फंसे हज़ारों भारतीयों को लाने के लिए रवाना हो रहे हैं. इनमें आईएनएस जलश्व भी शामिल है जो एक हज़ार मुसाफिरों को वहन कर सकता है.

पैसे नहीं देने होंगे

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार समुद्र के रास्ते भारतीयों को स्वदेश लाने का काम रविवार को शुरू होगा. इसके लिए स्कॉटिया प्रिंस नामक जहाज़ को चार्टर किया गया है. लीबिया की सरकार ने शनिवार, 26 फरवरी से लेकर सात मार्च तक केवल दो एयर इंडिया विमानों को लीबिया में लैंडिंग की इजाज़त दी है. इनमें से एक विमान त्रिपोली से दिल्ली और दूसरा त्रिपोली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा.

लीबिया में जारी सरकार विरोधी हिंसा में अब तक कई सौ लोग मारे गए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ये साफ़ कर दिया था कि लीबिया में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापसी के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा.

खबरें आ रही थीं कि कुछ लोग ग़ैर क़ानूनी तरीके से लीबिया से भारत आने वाले नागरिकों से पैसों की मांग कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के ज़रिए एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि इस तरह की कोई भी गतिविधि ग़ैर क़ानूनी है और जो भी लोग पैसे की मांग कर रहे हैं उनकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+