राष्ट्रपति के संबोधन के साथ बजट सत्र शुरु

पिछले संसद सत्र पर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जाँच पर विपक्ष की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जाँच की माँग पर सत्तापक्ष और विपक्ष में गतिरोध के कारण हंगामा होता रहा था और कोई काम नहीं हो पाया था.सोमवार को सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पारंपरिक संबोधन के साथ शुरु हुई है.
सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति के संबोधन में सरकार की अब तक की कारगुज़ारी और प्रमुख नीतियों का ज़िक्र रहता है.सोमवार को बजट सत्र शुरु होने से पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा. उन्होंने कहा कि इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक लाने जा रही है.
रविवार को लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की ओर से संसद सत्र की पूर्व संध्या पर बुलाई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद भी मनमोहन सिंह ने ऐसी ही उम्मीद जताई थी.जेपीसी पर रविवार को जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से सवाल पूछा गया था तब उनका कहना था, ''मैं हमेशा आशावादी रहता हूँ.''लेकिन विपक्ष, विशेष तौर पर भारतीय जनता पार्टी का रवैया नरम नहीं पड़ा है और संसद सत्र के दौरान पूरी संभावना है कि विपक्ष महँगाई, प्रशासन, सरकार पर लग रहे भष्ट्राचार के आरोपों पर सत्तापक्ष को घेरने का प्रयास करेगा.












Click it and Unblock the Notifications