अफ़ग़ानिस्तान: हमले में 26 से ज़्यादा मौतें

अफ़ग़ानिस्तान: हमले में 26 से ज़्यादा मौतें

कुंदूज़ में कुछ समय पहले हुए एक हमले का फ़ाइल चित्र

अफ़ग़ानिस्तान के कुंदूज़ प्रांत में एक सरकारी इमारत में हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

इलाके के अधिकारियों ने बीबीसी से हुई बातचीत में बताया कि यह हमला उस वक्त हुआ जब कुंदूज़ प्रांत के इमाम साहब ज़िले में लोग अपने पहचान पत्र एकत्रित करने के लिए जमा हुए थे.

सामाचार एजेंसी 'एसोसिएटेड प्रैस' के मुताबिक हमलावरों ने दोपहर के वक्त इमारत के प्रवेश द्बार के पास विस्फोटकों से हमला किया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई.

कुंदूज़ प्रांत लंबे समय से अफ़ग़ानिस्तान के चरमपंथियों का गढ़ रहा है.

रविवार को अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बैंक पर हमला हुआ था जिसमें 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

पिछले कुछ दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में हो रहे हमलों और हिंसक घटनाओं में तेज़ी आई है.

2010 में इस तरह की हिंसा में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या 2400 तक पहुंच गई थी.

इस बीच अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका के नेतृत्व वाले नैटो संगठन ने कहा है कि वह नैटो की ओर से किए गए ज़मीनी और हवाई हमलों में आम नागरिकों के मारे जाने वाली रिपोर्टों की जांच कराएगा.

कुनार प्रांत के गवर्नर ने भी कहा था कि दूरदराज़ के पहाड़ी क्षेत्र में हाल के नैटो हमलों में 64 आम नागरिक मारे गए हैं. उनका कहना था कि मृतकों में 20 महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+