वरुण का सोनिया को न्योता
वरुण
की शादी वाराणसी में यामिनी रॉय के साथ हो रही हैभारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी बुधवार को अपनी ताई और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपनी शादी में आने का न्योता देने के लिए बुधवार को 10 जनपथ गए.संजय गांधी और मेनका गांधी के बेटे वरुण की शादी छह मार्च को वाराणसी में ग्राफ़िक डिजाइनर यामिनी रॉय के साथ हो रही है. id="toptextpromo">इस
रिश्ते का ऐलान मेनका गांधी ने कई महीने पहले किया था, तभी उन्होंने बताया था कि शादी में सोनिया गांधी समेत गांधी परिवार के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा.शादी में प्रियंका, राहुल और सोनिया में से कौन-कौन शामिल होगा, ये अभी तय नहीं है.वरुण के विवाह भोज का आयोजन दिल्ली और उनके संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में किया गया है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यामिनी
के पिता सुनील रॉय चौधरी पूर्व राजनयिक थे.ख़बरों के अनुसार दोनों की मुलाकात वर्ष न्यूयॉर्क में हुई थी.वरुण के पिता संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छोटे भाई थे और उनकी पत्नी सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं जबकि वरुण और उनकी मां मेनका विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं.











Click it and Unblock the Notifications