राहत फ़तेह अली से एक बार फिर पूछताछ

बाद में राहत को रिहा कर दिया गया था लेकिन उनका पासपोर्ट और उनके पास से मिले दस्तावेज़ों को ज़ब्त कर लिया गया था.अधिकारियों के अनुसार सवा लाख डॉलर की इस रकम के बारे में ग्रुप ने जानकारी नहीं दी थी और इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी पैसा बिना घोषणा के लेकर चलना संदेह पैदा करता है.
लंबी पूछताछ
राजस्व गुप्तचर निदेशालय के अधिकारियों ने राहत और उनके मैनेजर मारुफ़ को हिरासत में ले लिया था और उनसे लंबी पूछताछ की थी.बाद में राहत को रिहा कर दिया गया था लेकिन उनका पासपोर्ट और उनके पास से मिले दस्तावेज़ों को ज़ब्त कर लिया गया था.इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक से फ़ोन पर संपर्क किया था और उनसे राहत फ़तेह अली ख़ान को हरसंभव सहयोग देने का निर्देश दिया था.
क़ानून के मुताबिक कोई भी यात्री 10 हज़ार डॉलर से अधिक की राशि नहीं ले जा सकता जिसमें से पाँच हज़ार नगद हो सकते हैं और बाकी राशि किसी और शक्ल में हो सकती है.राहत फ़तेह अली ख़ान भारत में काफ़ी सफल रहे हैं और उनके गाए कई गीतों ने बॉलीवुड में धूम मचाई है.












Click it and Unblock the Notifications