2 जी घोटाला : 21 फरवरी को होगी शौरी की CBI दरबार में पेशी
जो कि अगले हफ्ते यानी 21 फरवरी को सीबीआई के सामने पेश होंगे। आपको बता दें कि शौरी साल 2001 से स्पेक्ट्रम पॉलिसी से जुड़े आपराधिक पहलुओं की सीबीआई की ओर से की जा रही जांच के सिलसिले में सीबीआई के समक्ष पेश होंगे।
जानिए नीरा राडिया ने कैसे लगाया देश को अरबों का चूना?
गौरतलब है कि 2 जी घोटाले की जांच सीबीआई के हाथ में हैं। ए राजा की गिरफ्तारी के बाद सीबीआईइस बात का पता लगा रही है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार द्वारा पारित 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति के प्रावधानों का पालन किया गया था अथवा नहीं।
सीबीआई राजा के पूर्ववर्ती दूरसंचार मंत्रियों द्वारा की गई बैठकों के ब्यौरों की जांच करेगी। इन पूर्व दूरसंचार मंत्रियों में दिवंगत प्रमोद महाजन, शौरी और दयानिधि मारन शामिल हैं। सीबीआई के अनुसार करीब 50 लाइसेंस 'पहले आओ पहले पाओ' की नीति के आधार पर दिए गए। इस नीति का लाभ पाने वालों में भारती, वोडाफोन और आइडिया शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications