सुलेनाम के बयान पर भड़के प्रदर्शनकारी

सुलेनाम के बयान पर भड़के प्रदर्शनकारी

प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं

मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी लगातार 16वें दिन अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी काहिरा के तहरीर चौक पर डटे हुए हैं.

ख़बर ये भी है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद का प्रवेश द्वार भी रोक रखा है. समाचार एजेंसी एएफ़पी का कहना है कि सैनिक संसद की इमारत की निगरानी कर रहे हैं लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण है.

दूसरी ओर मिस्र के उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान ने चेतावनी दी है कि अगर संवैधानिक सुधार की कोशिशें विफल होती हैं तो देश में विद्रोह का ख़तरा पैदा हो सकता है.

लेकिन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के त्यागपत्र की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उप राष्ट्रपति के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है.

प्रदर्शनकारियों के एक प्रवक्ता ने कहा कि उमर सुलेमान देश में मार्शल लॉ लगाने की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन इसका नतीजा और भयंकर हो सकता है.

इस बीच राजधानी काहिरा से 500 किलोमीटर दक्षिण में स्थित न्यू वैली प्रांत में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

मंगलवार की रात उप राष्ट्रपति उमर सुलेमान ने कहा था कि संकट समाप्त होना चाहिए. उन्होंने कहा था, "हम देश के समाज के साथ पुलिसिया तौर-तरीक़े से नहीं निपटना चाहते."

उन्होंने कहा था कि अगर प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत नाकाम होती है तो बग़ावत का ख़तरा पैदा हो सकता है और इस स्थिति में कई ऐसे क़दम उठाने पड़ सकते हैं, जो बिना किसी जोड़-घटाव के जल्दबाज़ी में लेने पड़ सकते हैं.

इस पर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार सिर्फ़ समय ले रही है और वो कोई सार्थक बदलाव नहीं कर पाएगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+