2 जी स्पैक्ट्रम मामले में शाहिद बलवा गिरफ्तार

सीबीआई के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बलवा को उनके बांद्रा स्थित निवास से गिरफ़्तार किया गया है और अब उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा.शाहिद बलवा की गिरफ़्तारी 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दो दिन पहले हुई है.
अब उन्हें मुंबई में एक मेजिस्ट्रेट के सामने पेशकर ट्रांज़िट रिमांड पर दिल्ली ले जाया जाएगा.शाहिद बलवा की कंपनी डीबी रियल्टी ने स्वान टेलीकॉम नामक कंपनी शुरू की थी.पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा पर आरोप है कि उन्होंने स्वैन टेलीकॉम को दिल्ली और मुंबई समेत 13 टेलीकॉम सर्कलों के लिए 2जी लाइसेंस हासिल करने में सहायता की थी.
स्वान टेलीकॉम ने ये लाइसेंस 1537 करोड़ रूपए में हासिल किए थे. इसके बाद स्वान टेलीकॉम ने अपने 45 प्रतिशत शेयर संयुक्त राज्य अमीरात की एक बड़ी टेलीकॉम कंपनी एटिसालाट को 4500 करोड़ बेच दिए थे.












Click it and Unblock the Notifications