पाकिस्तान में हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में अपने अपहरण की कोशिश का विरोध करने पर एक हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार रमेश कुमार को रविवार को कंधारी बाजार स्थित अपनी दुकान की ओर जाते समय गोली मार दी गई। कार में सवार बंदूकधारियों ने अपरहण करने के इरादे से रमेश को बंदूक की नोक पर रोका। कारोबारी के विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। अस्पताल के सूत्रों ने बताया, "सिर में गोली लगने से पीड़ित की मौत हो गई।" पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि यह अपहरण का मामला हो सकता है। सिंध असेम्बली के लिए 2008 में निर्वाचित राम सिंह सोढो इस्तीफा देकर भारत चले गए हैं।

पिछले तीन बरसों में क्वेटा में अपहरण के प्रयास में तीन हिंदू कारोबियों की हत्या की जा चुकी है। फिरौती के लिए हिंदुओं के अपहरण की घटनाएं पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ी हैं, जिनकी वजह से बहुत से परिवारों को भारत या अन्य देशों में पलायन करना पड़ा है। बलूचिस्तान सूबे के कलत शहर के काली माता मंदिर के महाराजा और पाकिस्तान में हिंदुओं की सबसे सम्मानित आध्यात्मिक हस्ती, 82 वर्षीय लक्की चंद गार्जी को पिछले साल 21 दिसम्बर को अगवा कर लिया गया था। उन्हें अब तक मुक्त नहीं कराया जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+