ट्यूनीशिया: दो प्रदर्शनकारियों की मौत

ट्यूनीशिया: दो प्रदर्शनकारियों की मौत

उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस स्टेशन को आग लगाने की कोशिश की

पुलिस ने उत्तरी ट्यूनीशिया में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.

अपुष्ट ख़बरों के अनुसार दो अन्य घायलों की मौत अस्पताल में हुई है.

गृह मंत्रालय के अनुसार बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कैफ़ शहर में जमा हो गए थे और वे पुलिस कमांडर पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे थे.

ऐसी ख़बरें हैं कि पुलिस कमांडर ने एक महिला प्रदर्शनकारी के थप्पड़ मार दिया था जिससे प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए और उन्होंने पुलिस स्टेशन को आग लगाने की कोशिश की.

हालांकि ट्यूनीशिया में पिछले कुछ समय से रात का कर्फ़्यू चल रहा है और अब उसमें दो घंटे की छूट दी गई है.

ये कर्फ़्यू ट्यूनीशिया में जन विद्रोह के बाद लगाया गया था.

पिछले दिनों लोगों के हिंसक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति ज़ैन अल आबिदिन बिन अली को देश छोड़कर सऊदी अरब भाग जाना पड़ा था.

राष्ट्रपति बिन अली 1987 से ट्यूनीशिया की सत्ता में थे.

इसके बाद नई सरकार का गठन किया और इसमें पिछली सरकार के कुछ मंत्रियों समेत विपक्षी दलों के भी कुछ नेताओं को शामिल किया गया है.

प्रधानमंत्री ग़नूशी नई सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं. वो पिछली सरकार में भी प्रधानमंत्री की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे.

ग़नूशी ने कहा कि नई सरकार की प्राथमिकता देश में जल्द से जल्द आम चुनाव करवाना है.

उन्होंने राजनीतिक आज़ादी दिए जाने और मीडिया की स्वतंत्रता के लिए कई क़दम उठाने की घोषणा की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+