झड़पों के बाद मिस्र में स्थिति तनावपूर्ण

झड़पों के बाद मिस्र में स्थिति तनावपूर्ण
मिस्र की राजधानी काहिरा की सड़कों पर रातभर गोलीबारी की आवाज़ें सुनाईं देती रहीं हैं और जगह जगह आगजनी की घटनाएं घटित हुईं. राजधानी काहिरा में स्थिति काफ़ी तनावपूर्ण है.

बुधवार को राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के समर्थकों और विरोधियों के बीच सीधा टकराव हुआ था. मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार काहिरा के तहरीर चौक पर हुए संघर्ष में तीन व्यक्ति की मौत हो गई है और छह सौ से ज़्यादा घायल हुए हैं.

अभी तक सेना ने इसमें हस्तक्षेप से इनकार किया है. ताज़ा समाचारों के मुताबिक़ तहरीर चौक अब भी लोग मौजूद हैं और बीच-बीच में गोलियाँ चलने की आवाज़ें भी आ रही हैं. मिस्र के उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान ने कहा है कि जब तक सरकार विरोधी प्रदर्शन रुक नहीं जाते, विपक्ष से बातचीत नहीं हो सकती.

अमरीका का कड़ा रुख़

अमरीका ने मिस्र में हुई हिंसा की कड़ी आलोचना की है और हिंसा में शामिल लोगों को अमरीकी प्रवक्ता ने 'ठग' करार दिया है. अमरीकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मिस्र के उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान से हिंसा के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की है.

अमरीका का कहना है कि ये प्रदर्शनकारियों को धमकाने का प्रयास है. हिलेरी क्लिंटन का कहना था कि सरकार और विपक्ष को बातचीत शुरू करनी चाहिए ताकि मिस्र और अधिक मुक्त व लोकतांत्रिक देश बन सके.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी इस घटना को निंदनीय बताया है.

समर्थकों-विरोधियों में झड़पें

इसके पहले बुधवार को तहरीर चौक पर होस्नी मुबारक समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच झपड़ें हुईं थीं. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके. प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल बम से भी हमले की ख़बरें है. दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके. प्रदर्शनकारियों पर पेट्रोल बम से भी हमले की ख़बरें है.

इस संघर्ष में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे. ख़ून से लथपथ घायलों की तस्वीरें टेलीविज़न पर नज़र आईं. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुबारक समर्थकों के वेश में ये लोग पुलिसकर्मी थे जो उन्हें तहरीर चौक से खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे.

मिस्र में विपक्ष के प्रमुख नेता मोहम्मद अल बारादेई ने इस घटना की कड़ी आलोचना की है और कहा है ये आपराधिक सरकार की आपराधिक कार्रवाई है. उन्होंने सेना से अपील है कि वो लोगों की जान बचाने के लिए इस मामले में हस्तक्षेप करे. लेकिन सेना ने अब तक हस्तक्षेप से इनकार किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+