मिस्र में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की निंदा

इन हमलों में मुबारक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं।

ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका उप निदेशक हसीबा हद्ज सहरौई ने कहा, "सेना शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों की सुरक्षा करने में असफल रही। सेना ने मौजूद रहते हुए भी हस्तक्षेप नहीं किया इससे स्पष्ट है कि हिंसा फैलाने की अनुमति दी जा रही है।"

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप नहीं करने के कारण सेना संदेह के घेरे में है। प्रदर्शनकारी एक सप्ताह से राष्ट्रपति मुबारक के करीब 30 साल के शासन को खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सहरौई ने कहा, "मिस्र सरकार इस तरह प्रदर्शनकारियों को रास्ते से नहीं हटा सकती। प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है और उनकी हिफाजत होनी चाहिए।"

काहिरा के तहरीर चौक पर बुधवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों और मुबारक समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं। इस हिंसा में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+