महाराष्ट्र : ADM के जलने के बाद चेती सरकार, रेड्डी ने बुलाई बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव इलाके में जहां एडीएम को जिंदा जलाने की घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है वहीं इस घटना से ये बात भी साबित हो गई है कि इस समय वृहद स्तर पर तेलमाफियाओं ने अपना गोरखधंधा फैला रखा है। एडीएम को इस तरह जलाये जाने के बाद हरकत में महाराष्ट्र पुलिस ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में तेल और दूध में मिलावट करने वालों और रेत माफिया के ठिकानों पर छापेमारी की है।

पढ़े : महाराष्‍ट्र: एडीएम को जलाने वाला तेल माफिया गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक मिलावट के लिए गिरोह संचालित करने वाले करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इन्कार किया। छापेमारी की कारवाइयां ठाणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अन्य शहरों में की गई हैं। छापों की विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है

फिलहाल ये भी खबर आ रही है कि केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने गुरूवार को आपात बैठक बुलाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से बुलाई गई बैठक में तेल माफियाओं को जड़ से खत्म करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान तेल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए कुछ सख्त फैसले भी लिए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को तेल माफियाओं ने एडीएम यशवंत सोनावणे को दिनदहाड़े जिंदा जला दिया था। सोनावणे की हत्या के विरोध में आज महाराष्ट्र के लगभग 17 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+