महाराष्‍ट्र: एडीएम को जलाने वाला तेल माफिया गिरफ्तार

नासिक। महाराष्ट्र के मालेगांव में एडीएम यशवंत सोनवाणे को जिंदा जलाने वाले गिरोह के 7 आदमियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पोपट शिंदे और उसके बेटे कुणाल शिंदे सहित 7 संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पोपट कुख्यात स्मगलर है और उस पर कई मामले दर्ज हैं।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना नासिक के मालेगांव में हुई थी जहां एक दबिश के दौरान तेल माफियाओं ने कलेक्टर को जिंदा जला दिया था। इस पूरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। मालेगांव के अतिरिक्त कलक्टर यशवंत सोनवाणे की अंत्येष्टि भी मंगलवार रात को नासिक में की गई। इस अंत्येष्टि कार्यक्रम में सरकार के कई अधिकारी उपस्थित थे।

बहरहाल, इस मामले का मुख्य आरोपी पोपट शिंदे भी इस जघन्य घटना में जल गया और उसे नासिक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोपट शिंदे पर इससे पहले भी मिलावट करने के दो मामले चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+