CAT का परीक्षा परिणाम घोषित, महाराष्ट्र रहा अव्वल

नई दिल्ली। बुधवार को आईआईएम सहित देश के लगभाग सभी प्रतिष्ठित बिज़नेस कॉलेजों में दाखिले की पात्रता वाली ऑनलाइन कैट परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। इस साल परीक्षा में आठ परीक्षार्थियों को 100 पर्सेटाइल प्राप्त हुए हैं। अगर आप में से कोई भी परिक्षा परिणाम देखना चाहता है तो वो www.catiim.in की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकता है। और अगर उसे फोन पर सूचना प्राप्त करनी है तो वो टेलीफोन नंबर 1800 1039293 से भी जानकारी प्राप्त कर सकता है। ये कॉल पूर्ण रूप से फ्री है।

पढ़े : राहुल गांधी से नाराज हुए यूपी का युवा ब्रिगेड!

आईआईएमसे प्राप्त जानकारी के अनुसार कैट परीक्षा में 19 छात्रों ने 99.99 पर्सेटाइल हासिल किए है। जबकि महाराष्ट्र से तीन छात्रों को 100 पर्सेटाइल प्राप्त हुए जबकि तीन छात्रों ने 99.99 पर्सेटाइल अर्जित किए। परीक्षा में बैठने वाले करीब दो लाख छात्रों में 30 हज़ार महाराष्ट्र से थे। कैट परीक्षा में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु से एक- एक छात्र को 100 पर्सेटाइल प्राप्त हुए। कैट परीक्षा में 100 पर्सेटाइल के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले सभी आठ छात्र पुरुष छात्र और इंजिनीयरिंग पृष्ठभूमि से हैं।


साल 2010 में कैट ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2010 तक 33 शहरों में 78 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। कैट परीक्षा के स्कोरकार्ड का उपयोग कर छात्र देश के प्रतिष्ठित आईआईएम समेत करीब 150 बिज़नेस कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+