ईरान राजनयिकों को परमाणु संयंत्र दिखाएगा

इस वार्ता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पाँचों स्थाई सदस्य और जर्मनी को भाग लेना है.यह वार्ता इसलिए हो रही है क्योंकि ईरान अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को नहीं रोकना चाहता.अमरीका सहित कई पश्चिमी देश मानते हैं कि ईरान इस यूरेनियम का उपयोग परमाणु हथियार बनाने के लिए कर सकता है. लेकिन ईरान कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यों के लिए ही है.
ईरान के परमाणु संयंत्रों पर आईएईए के निरीक्षक निगरानी रखते हैंतेहरान के अधिकारियों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्होंने कोई निमंत्रण दिया है.लेकिन यूरोप से मिल रही ख़बरों के अनुसार कई राजनयिकों को आमंत्रित किया गया है.एक ख़बर यह है कि ईरान के परमाणु संयंत्र का यह दौरा 15 जनवरी को होगा.
वास्तव में कौन लोग इस दौरे पर जाएँगे और उन्हें क्या दिखाया जाएगा यह अभी भी अस्पष्ट है.ईरान के परमाणु संयंत्र पर वैसे भी आईएईए निगरानी रखता है लेकिन ऐसा लगता है कि इस यात्रा का मक़सद आईएईए के निरीक्षकों के अलावा दूसरे राजनयिकों को संयंत्र दिखाना है.पिछले चार वर्षों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने परमाणु कार्यक्रम में पारदर्शिता का अभाव बताते हुए ईरान पर चार बार प्रतिबंध लगाए हैं.












Click it and Unblock the Notifications