चिदंबरम ने 'प्रवासियों' पर दिया बयान वापस लिया

चिदंबरम के इस बयान की ना केवल विपक्ष बल्कि खुद उनकी पार्टी कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। उनके बयान से इतना बवाल मच गया कि चिदंबरम को अपना ये बयान वापस लेना पड़ा। हालांकि बाद में चिदंबरम ने कहाकि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और इसके साथ सफाई में ये भी कह डाल कि वो तो खुद दिल्ली में प्रवासी ही हैं।
दिल्ली में प्रवासियों के कारण बढ़ रहे हैं अपराध: चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा कि किसी भी विवाद को खत्म करने का सबसे अच्छा रास्ता यह है कि उसे वापस ले लिया जाए और मैं वही कर रहा हूं। उल्लेखनीय है कि चिदंबरम ने कहा था दिल्ली में बढ़ते अपराधों की मुख्य वजह बाहर से यहां आकर बसने वाले प्रवासी हैं।
वो लोग जो दिल्ली में रोजी-रोटी कमाने आते हैं और फिर अनधिकृत कॉलोनियों में बसने लगते हैं। ऐसे लोग अपराधों को बढ़ावा देते हैं। चिदंबरम ने जब यह बयान दिया उस समय दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित वहीं मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications