दिल्ली में प्रवासियों के कारण बढ़ रहे हैं अपराध: चिदंबरम

P Chidambaram
नई दिल्ली। राजधानी में बढ़ते अपराधों के लिए गृह मंत्री पी.चिदम्बरम ने राजधानी में बाहर से आकर बसने वाले उन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है जो रोजी-रोटी की तलाश में यहां आते हैं और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने लगते हैं।

अपने बयान में चिदंबरम ने कहा, "दिल्ली में अपराध में गिरावट आई है। मगर फिर भी यहां अपराध इसलिए होते हैं, क्योंकि यहां प्रवासियों की बड़ी आबादी है।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में बड़ी संख्या में अनधिकृत कॉलोनियां हैं। इन अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले प्रवासियों का अपना एक तरह का आचरण है, जो किसी भी आधुनिक शहर में स्वीकार्य नहीं हैं और यही दिल्ली में बढ़ते अपराधों की वजह है।

मगर चिदंबरम ने यह नहीं बताया कि वह किस आधार पर यह बात बोल रहे हैं और राजधानी में अपराध के लिए प्रवासियों को दोषी ठहरा रहे हैं। प्रवासियों पर लगाए अपराध के इस आरोप की उनकी पार्टी कांग्रेस ने भी निंदा की है।

कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने कहा, "चिदम्बरम को तथ्यों की जानकारी नहीं है।" संदीप, मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं और पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी निवास करते हैं।

भाजपा का कहना है चिदंबरम का बयान गैरजिम्मेदाराना है और कांग्रेस अपनी विफलता छुपाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+